अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भूकंप से वेनेजुएला में बड़ी तबाही, मरने वालों की संख्या एक लाख के बीच होने की आशंका, इमर्जेंसी घोषित

On: June 25, 2026 9:57 AM
Follow Us:
venezuela-earthquake
---Advertisement---

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप से 10 हजार से एक लाख लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वेनेज़ुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, माइकेटिया एयरपोर्ट को भूकंप से हुए “गंभीर नुकसान” के कारण बंद कर दिया गया है। देशकी कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अभी-अभी राष्ट्र को संबोधित किया है। उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की है, साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक जनरल को भी नियुक्त किया है। अपने भाषण में, उन्होंने विशेष रूप से वेनेजुएला के लोगों से एकता की अपील की। उन्होंने भूकंप में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की, हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई है। भूकंप से मची तबाही की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।

अमेरिका मदद के लिए तैयार और इच्छुक है-ट्रंप का पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में लिखा है, “वेनेजुएला के महान लोगों को हाल ही में जिन दो बड़े भूकंपों का सामना करना पड़ा है, वे बहुत भीषण थे और उनमें बहुत से लोगों की जान गई है। अमेरिका मदद के लिए तैयार और इच्छुक है!”
ट्रंप का कहना है कि उन्होंने “अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेज़ी से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। हम अपने नए और महान दोस्तों के साथ खड़े रहेंगे। शुरुआती रिपोर्टें अच्छी नहीं हैं!!!”

कई देशों ने वेनेजुएला की मदद करने की बात कही

अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले का कहना है कि उनके देश ने 50 टन उपकरण और ज़रूरी सामान तैयार किया है, साथ ही 300 बचावकर्मी भी तैयार हैं जो काराकास जाने के लिए तैयार हैं।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ अज़िन ने भी कहा है कि उन्होंने वेनेज़ुएला को तुरंत मदद भेजने की व्यवस्था की है।

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा है कि उनका देश यह देखेगा कि वह अपने सहयोगी देश की मदद के लिए किस तरह की सहायता दे सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply