अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आरोपी को जेल न भेजने से खफा युवक पानी की टंकी पर चढ़ा

On: September 18, 2026 5:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आरोपी को जेल न भेजने से खफा युवक पानी की टंकी पर चढ़ा

आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की दे रहा धमकी

पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने का दे रही है आश्वासन

युवक आरोपी को जेल भेजना की बात पर अड़ा

सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला डाक बंगला कॉलोनी निवासी तारिक पुत्र इंतजार का बृहस्पतिवार को खुशी मोहल्ले के अलाउद्दीन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमें तारिक घायल हो गया तारिक ने आरोप लगाया अलाउद्दीन ने उसे धारदार हथियार से घायल किया है पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उसने प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की बल्कि आरोपी अलाउद्दीन को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर एसडीएम के न्यायालय में पेश किया जहां उसे₹200000 के मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
तारिक का आरोप है पुलिस ने उसके विरुद्ध ना इंसाफी की जबकि अलाउद्दीन ने उस पर प्राण घातक हमला करके घायल किया है मेरी रिपोर्ट दर्ज न करके पुलिस ने अलाउद्दीन से आर्थिक समझौता कर लिया है।

पीड़ित तारिक लगभग 1:30 बजे डाक बंगला कॉलोनी (काशीराम कॉलोनी) पर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया वहीं से ही वह धमकी देने लगा कि अगर आरोपी अलाउद्दीन को पुलिस ने जेल नहीं भेजा तो वह पानी की टंकी से कूद कर आत्महत्या कर लेगा।
जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं तथा पानी पर चले युवक एवं परिजनों से वार्ता चल रही है। प्रभारी निरीक्षक तारिक
एवं उसके परिजनों को आश्वासन दे रहे हैं कि वह अलाउद्दीन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे इसके बावजूद भी तारिक नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है।
समाचार लिखे जाने तक तारिक पानी की टंकी पर चढ़ा था जहां से वह निरंतर मोबाइल के माध्यम से धमकी दे रहा है मौके पर पुलिस बल एवं तमाशावीन भारी तादाद में मौजूद हैं।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply