UP News:भाजपा संविधान खत्म करने का प्रयास कर रहीं:- धर्मेन्द्र यादव

UP News लोकसभा बदायूँ की विधानसभा बिल्सी के ग्राम मुजरिया पर भारतीय भागीदारी आंदोलन द्धारा सविधान बचाओ,लोकतंत्र बचाओ व जातीय जन गणना कराने के लिये एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अथिति के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव उपस्थित रहे,अध्यक्षता भारतीय भागीदारी आंदोलन के के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन सिंह लोधी ने की।

 

 

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

UP News महासम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा

भाजपा की डबल इंजन की सरकारें संविधान को खत्म करने की प्रयास कर रहीं हैं।समाज में जागरूक वर्ग के लोग भविष्य की भयावह स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय भागीदारी आंदोलन के माध्यम से संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं।और समाजवादी पार्टी के संघर्ष में पार्टी के साथ हैं।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकारें जातीय जनगणना इसीलिए नही करा रहीं हैं क्योंकि भाजपा के नेता यह जानते हैं।कि जातीय जनगणना के आधार पर समाज मे शोषित,पीड़ित व वंचित वर्ग के लोगोँ को उनका हक देना पड़ेगा।उन्होंने आगे कहा कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश के स्टूल मंत्री बिल्सी के दौरे पर आए थे

 

 

UP News इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से बिल्सी के जनमानस के साथ अभद्र व्यबहार किया था।

UP News बिल्सी सहित पूरे जिले का विकास श्रद्धेय नेता जी तथा मा0 अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकारों में हुआ था।समाजवादी सरकार में बनाया गया मेडिकल कॉलेज के साथ दुर्व्यवहार किया जाना इन भाजपा नेताओं की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।2024 का लोकसभा का चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के हार-जीत का चुनाव मात्र नही रह गया है बल्कि संविधान,लोकतंत्र तथा आमजन की अधिकारों को बचाने का चुनाव है इसीलिए एकजुट होकर मा0 अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना ही हम सभी का एक मात्र लक्ष्य हैं।

 

UP News इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव,एम0 एल0 अकेला एड0,किशोरीलाल शाक्य,नवाब सिंह,हाजी अजमल,गजेंद्र सिंह जाटव,रविशंकर सागर,राजेश राजहंस,दीपक आनंद,दिनेश मस्ताना,रामलाल प्रजापति,चरन सिंह यादव,पानसिंह,राहुल यादव,साजिद अली,ब्रजेन्द्र सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उर्मिला राजौरिया को वीरांगना फूलनदेवी ब्रिगेड का राष्ट्रीय प्रभारी व दिनेश मस्ताना को प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया।

 

 

Samarindialower

 

PM Kusum Yojana: पीएम कुसुम योजना की प्रगति और कार्यान्वयन

Pub

Oneplus का ये धांसू स्मार्टफोन लांच होते ही मचाएगा मार्किट में धमाल

OnePlus 12R

Bajaj की ज़बरदस्त बाइक दे रही कम कीमत में कमाल का माइलेज

Bajaj

 

Highest grossing films of 2023:2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, देखें किसने कितने करोड़ कमाए

Highest grossing films of 2023

Leave a Comment