अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-फोन पर प्रेमी से बात करते पति ने पकड़ा, फिर कर दिया ऐसा कांड हर कोई जानकर रहे गया हैरान

On: May 18, 2026 12:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

UP News-कानपुर के परौली गांव में एक महिला अपने पति को छोड़कर फरार हो गई है। परिवारिक विवाद बढ़ने के बाद पति ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पति का दावा है कि पत्नी बिना बताए देर रात घर से भाग गई। शिकायत में लिखवाया गया है कि, उनकी पत्नी घर में रखे 10 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर चली गई है।

CCTV में रात को बैग लेकर निकलती दिखी पत्नी
पति की शिकायत के बाद जब मामले में आगे की कार्रवाई की गई तो घर के पास लगे CCTV की फुटेज भी खंगाली गई। जिसमें महिला को घर से जाते हुए देखा गया। वहीं, घर के सीसीटीवी में भी महिला बैग लेकर निकलती हुई साफ दिख रही है। जिसके बाद अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।

पति का आरोप- ‘प्रेमी से फोन पर करती थी बातें’
पति का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी को फोन पर किसी प्रेमी से बात करते हुए पकड़ा था। इसके बाद घर में झगड़ा हुआ, पति का कहना है कि इसी बात को लेकर पत्नी नाराज थी और इसी गुस्से में वह घर छोड़कर चली गई है। फिलहाल साढ़ थाना पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी पूछताछ करनी शुरू कर दी है। ताकि महिला से संपर्क किया जा सके।

इस तरह के परिवारिक विवाद आजकर बढ़ते जा रहे हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार टूटने की घटनाएं भी आम हो गई है। नए जोड़ों को इस तरह के विवाद को बुजुर्गों और सलाहकारों की मदद से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए, देर रात घर से अचानक निकलना, भागने जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए। बातचीत करके विवाद को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply