अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-रेप पीड़िता की हत्या, हफ्ते पहले बॉयफ्रेंड ने कराया था अबॉर्शन

On: March 3, 2026 6:41 PM
Follow Us:
ciram news
---Advertisement---

UP News- फतेहपुरः यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर एक युवती का शव खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा रखा था और कोर्ट में बयान भी होना था। उसके पहले उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गले और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चेहरे पर चोट के निशान मिले

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का शव गांव से करीब एक किमी दूर एक चने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात करीब 12 बजे वह सो गई थीं। इसी दौरान बेटी घर से निकल गई। खोजबीन के बाद रात करीब ढाई बजे वह अचेत अवस्था में खेत में मिली। चेहरे व गले पर काले चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मां ने गांव के सुनील पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आरोप लगाया। बताया कि इस संबंध में 26 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीओ ब्रजमोहन ने बताया कि मामले के खुलासे के लिये टीमें गठित की गई है।

आरोपी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

युवती ने बीते 25 फरवरी को रेलवे ट्रैक में जान देने की कोशिश की थी। आरपीएफ जवानों ने युवती को देख बचा लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती ने सुनील पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिये हिरासत में ले रखा था। इसी बीच सोमवार को युवती का शव मिलने से मामला पेचीदा हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं: 48 घंटे में बदायूं पुलिस की बड़ी सफलता लगी हाथ #शादी समारोह से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

सहसवान: अल फरीद मेडिकल सेंटर पर विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगा 1700 लोगों ने कराया पंजीकरण 430 लोगों की जांच की गई

सहसवान: पिता ही निकला पुत्र का कातिल, जुए शराब की लत ने पिता को बनाया कातिल*

सहसवान: घर आया पड़ोसी का रिश्तेदार नाबालिक को लेकर हुआ फरार

सहसवान: मिजाज दो युवक मध्य रात्रि घर में घुसे युवती को अकेला पाकर करने लगे छेड़छाड़ #युवती ने मचा दिया शोर, चोर सर पर पैर रखकर मोबाइल छोड़कर भागे#

सहसवान : शराब के पैसे ना देने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ की मारपीट परिजन गंभीर रूप से घायल #दो सगे भाइयों पिता सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज#

Leave a Reply