अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राहुल गांधी के सवाल का जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी : Umang Singhar

On: May 21, 2025 7:31 PM
Follow Us:
Umang Singhar
---Advertisement---

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी या प्रधानमंत्री से सवाल करना सेना से सवाल नहीं है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से जो सवाल किया है, उसका उन्हें जवाब देना चाहिए।

मध्य प्रदेश के परिवहन घोटाले पर कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट : Umang singhar

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर लगाए गए पोस्टर को लेकर  पूछे गए सवाल पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने कहा कि भाजपा हमेशा ही मुद्दों से भटकाने की कोशिश करती है। भाजपा सत्ता में है और उससे सवाल क्यों नहीं पूछे जाने चाहिए? भाजपा और सरकार से सवाल पूछने का मतलब यह नहीं है कि वह सेना से सवाल किया गया है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम सेना पर सवाल नहीं उठा रहे। हमारा सवाल भारतीय जनता पार्टी और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर है और सरकार से कांग्रेस पार्टी सवाल पूछ रही है। कांग्रेस पार्टी अगर आज सरकार से सवाल करती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि सेना से सवाल किया जा रहा है।

भाजपा को जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी ने जो सवाल किया है, तो सरकार को उसका जवाब देना चाहिए। देश में लोकतंत्र है और आप सेना की आड़ में बैठ नहीं सकते। लोगों को जानकारी देकर वस्तु स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी सर्वे करा लें युद्ध विराम को लेकर, तो पता चल जाएगा कि पूरा देश युद्ध विराम के खिलाफ था। हम पाकिस्तान से लड़ने के लिए तैयार हैं।

Umang Singhar  युद्ध विराम को लेकर सवाल किया जाता है, तो प्रधानमंत्री मोदी क्यों चुप हैं?

उन्होंने कहा कि युद्ध विराम को लेकर सवाल किया जाता है, तो प्रधानमंत्री मोदी क्यों चुप हैं? अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। क्या अमेरिका हिंदुस्तान को चला रहा है? वहीं ज्योति मल्होत्रा, जो यूट्यूबर हैं, उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति मल्होत्रा से जुड़े सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिन्होंने देश के खिलाफ काम किया है, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply