मायके से पति के साथ परिचित से मिलने जा रही युवती के साथ बाइक रोककर दो लोगों ने की छेड़छाड़
युवती ने दो आरोपियों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित युवती ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक ग्राम में रहने वाली है तथा उसका मायका भी यही का है वह अपनी ससुराल जनपद मुरादाबाद से अपने मायके आई हुई थी तथा अपने पति के साथ ग्राम चनी बाइक से किसी रिश्तेदार से मिलने घर जा रही थी।

इसी बीच हरदेव पुत्र नामालूम निवासी तिलहर जनपद शाहाजापुर रिजवान पुत्र हाजी फुरकान निवासी ग्राम शेरों वाला मजरा मुरसान टांडा बादली जनपद रामपुर ने उसे जबरन बाइक से रोक लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जब उसने उसके पति ने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने कहा कि तू नाचना गाना बंद कर दे अगर तू नाचना गाना करेगी तो मुझे₹200000 देने होंगे अगर तूने रुपये नहीं दिए तो तुझे जान से मार दूंगा पीड़ित युवती तथा उसके पति ने मौके पर शोर मचा दिया तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पीड़ित युवती के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अपराध संख्या 170 जांच प्रारंभ कर दी है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)
Related