अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उझानी क्षेत्र में हाइवे स्थित करूआ पुल पर टकराई दो बाइकें, एक युवक की मौत, दो घायल

On: June 16, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उझानी क्षेत्र में हाइवे स्थित करूआ पुल पर टकराई दो बाइकें, एक युवक की मौत, दो घायल

उझानी| कोतवाली क्षेत्र में बरेली मथुरा हाइवे पर करूआपुल के समीप तेज गति की दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गई जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।हादसे के बाद मृतक के परिजनों में चीत्कार मची हुई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी 30 वर्षीय जोगेन्द्र पुत्र रामौतार अपने साथी अजब सिंह पुत्र चुन्नीलाल के साथ मंगलवार की दोपहर गांव से कछला की ओर जा रहा था। उसकी बाइक बरेली मथुरा हाइवे पर करूआपुल के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज गति की बाइक से जोगेन्द्र की बाइक की सीधी भिडं़त हो गई। बताते है कि हादसे पर दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने जोगेन्द्र को पहचान कर उसके परिजनों के अलावा पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।

बताते है कि पुलिस तीनों घायलो को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंची जहां डाक्टर ने जोगेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने अजब सिंह और जनपद कासगंज के थाना सोरो के गांव गंगागढ़ निवासी प्रमोद पुत्र हरपाल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।जोगेन्द्र की मौत पर परिजन अस्पताल परिसर में बिलखते नजर आ रहे थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply