अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर में रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बंद बस सेवाएं शुरू किए जाने की मांग 

On: September 18, 2026 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा (हसनपुर)- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्र सेवी संगठन कार्यकर्ता रोडवेज बस स्टैंड हसनपुर पहुंचे। हसनपुर से बरेली और मेरठ को जाने वाली बसों के संचालन को रोके जाने के विरुद्ध नारेवाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बसों से जोड़ने का काम कर रही है। तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम जेवड़ा को बस सेवा से जोड़ा जाना सराहनीय कदम है। उधर पहले से हसनपुर बस स्टैंड से मेरठ, बरेली जाने वाली बसों के संचालन को रोके जाने से यहां से जाने वाली सवारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी ने एक स्वर से बाधित बस सेवाएं शुरू किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर प्रांतीय गन्ना प्रमुख भारतीय किसान संघ महिपाल सिंह, चौ परम सिंह भारतीय किसान यूनियन, राजू चौहान, त्रिलोक सिंह, राजू सैनी, वसीम खान, मौ चांद आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply