अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में सामूहिक विवाह में नहीं पहुंचा दूल्हा, दुल्हन को बैरंग लौटना पड़ा; दहेज का आरोप।

On: September 18, 2026 6:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में सामूहिक विवाह में नहीं पहुंचा दूल्हा, दुल्हन को बैरंग लौटना पड़ा; दहेज का आरोप।

बदांयू।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में दूल्हे के नहीं पहुंचने पर दुल्हन को बैरंग लौटना पड़ा। युवती अपने परिवार के साथ शादी के लिए कार्यक्रम में पहुंची थी।

मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र का है।यहां की एक युवती की शादी संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मऊ कठेर गांव निवासी धर्मेंद्र से तय हुई थी।लड़की पक्ष के मुताबिक, फरवरी में वजीरगंज के देवी मंदिर परिसर में गोदभराई की रस्म हुई थी।इसमें लड़की वालों ने दूल्हे को 11 हजार रुपये दिए थे।लड़की पक्ष का आरोप है कि महाशिवरात्रि पर युवती अपनी सहेलियों के साथ बरौलिया गांव में मेला देखने गई थी।वहां से धर्मेंद्र उसे बाइक पर अपने साथ ले गया।दो दिन बाद उसने युवती को गांव के बस स्टैंड पर छोड़ दिया।

इस दौरान आरोपी ने युवती से पांच हजार रुपये भी मांगे थे,जो ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।दोनों पक्षों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के लिए आवेदन किया था।लड़की पक्ष का आरोप है कि बाद में धर्मेंद्र ने एक लाख रुपये कैश के साथ सोने की चेन और अंगूठी की मांग की।युवती के पिता के मुताबिक,फोन पर धर्मेंद्र ने उनकी बेटी पर आपत्तिजनक आरोप लगाते हुए शादी करने से मना कर दियाआज शुक्रवार सुबह युवती अपने परिवार के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंची।इस बीच पुलिस आरोपी के घर दबिश देने गई, लेकिन वह नहीं मिला।दूल्हे के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर दुल्हन को वापस लौटना पड़ा।उसके पिता भी कुछ देर बाद कार्यक्रम स्थल से चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply