Amroha News-अमरोहा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर शशिभूषण पाठक द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज एवं जे.एस. हिन्दू इंटर कॉलेज में विधानसभा क्षेत्र 41-अमरोहा की मतदाता सूची में महिला मतदाताओं के नाम बढ़ाकर जेंडर रेशियो में सुधार करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
उपजिलाधिकारी सदर अमरोहा द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकीं युवतियों, महिलाओं एवं नवविवाहिताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जागरूक किया गया।
विधानसभा क्षेत्र 41-अमरोहा का जेंडर रेशियो 884 है। इसे बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले दो सप्ताह से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत तहसील अमरोहा में उपजिलाधिकारी द्वारा बीएलओ के माध्यम से दो सप्ताह में 200 पात्र महिला मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाए गए हैं। सभी बीएलओ को लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं कि अधिक से अधिक पात्र महिला मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएं।

