Amroha News :अमरोहा, । नगर पालिका परिषद अमरोहा के अंतर्गत कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन भी उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान वैदिक रीति से भूमि पूजन किया गया। पूजनोपरांत शिलान्यास पट्टिका का अनावरण हुआ। यह शिलान्यास जिलाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन द्वारा 17 सितंबर 2026 को किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर कान्हा गौशाला की नींव रखना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह गौशाला गोवंश के लिए सुरक्षित आश्रय बनेगी, जहां उन्हें नियमित भोजन, स्वच्छ जल और समुचित देखभाल उपलब्ध होगी। इससे नगर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को सम्मानजनक स्थान मिलेगा जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूरा कराया जाए तथा गोवंश की देखभाल की श्रेष्ठ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि गोवंश को केवल आश्रय ही नहीं, बल्कि प्रेम और सेवा का वातावरण भी मिले। उन्होंने कहा कि निर्माण के साथ-साथ चारे-पानी, चिकित्सा और स्वच्छता की नियमित व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती गरिमा सिंह, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

