वादी पक्ष के दो अधिवक्ताओं ने जमानत कराने के लिए मांगे 35 लाख, रिपोर्ट
कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट के दोनों अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज,विवेचना शुरू
दोनों अधिवक्ताओं के खिलाफ बिल्सी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
बदायूं। बिल्सी के एक व्यक्ति ने अपने बेटे की जमानत के नाम पर हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं पर 35 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया।व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर दोनों अधिवक्ताओं के खिलाफ बिल्सी थाने में मुकदमा दर्ज कर कराया है।

अगर अपने अधिवक्ता से जमानत कराना है तो भी 15 लाख रुपये हमे दो,हम शांत रहेंगे और जमानत हो जाएगी।प्रार्थी ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो अधिवक्ता ने अपने साथी अधिवक्ता के मोबाइल नंबर से फोन करके फिर रुपये मांगे।पीड़ित ने इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयरमैन से की। बिल्सी पुलिस को शिकायती पत्र देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हाईकोर्ट के दोनों अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

