अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा में भट्ठे की दीवार गिरने से बदायूं के चार बच्चों की दर्दनाक मौत..

On: December 25, 2024 4:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हरियाणा में भट्ठे की दीवार गिरने से बदायूं के चार बच्चों की दर्दनाक मौत..

चार मासूमों की जान ले गई भट्ठे की दीवार,परिवार में मचा कोहराम

बदायूं जनपद के चार बच्चे हरियाणा में एक बड़े हादसे का शिकार हो गए।इस हादसे में चारों की जान चली गई है। चारों के ऊपर भट्ठे की दीवार गिर गई जिसके नीचे दबकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हरियाणा के सोनीपत जिले के नरलौबोल गांव में रविवार की रात यह घटना हुई थी।घटना की वजह से बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के बेरमई बुजुर्ग गांव में मातम पसरा है।बच्चों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।हर किसी की आंख नम हो गई।

मरने वाले चार बच्चों में से तीन एक ही परिवार के है।परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बेरमई बुजुर्ग गांव से 15 दिन पहले ही बच्चों के घरवाले काम के लिए हरियाणा गए थे।वहां ये लोग एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। रविवार की रात भट्ठे की एक दीवार गिर गई और चार बच्चे उसके नीचे दबकर मर गए।आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चों को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब उनकी मौत हो चुकी थी।इस हादसे की सूचना बदायूं पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। हर तरफ मातम पसर गया।

हादसे में बच्चों की मौत से गांव में हर कोई गमजदा है।बच्चों के परिवारीजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। परिवारीजनों का कहना कि उन्हें अभी तक इस अनहोनी के घटित हो जाने का यकीन नहीं हो रहा है। हंसते-खिलखिलाते मासूम बच्चे अचानक एक दीवार के नीचे दबकर हमेशा के लिए शांत हो गए इस अहसास ने सबको गम में डुबो दिया है।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply