अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में दर्दनाक हादसा:- तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुलेट सवार दंपती की मौत, भतीजा घायल

On: September 25, 2025 4:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में दर्दनाक हादसा:- तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुलेट सवार दंपती की मौत, भतीजा घायल

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई।हादसे में उनका भतीजा घायल हो गया। हादसा बृहस्पतिवार सुबह शेखूपुर पुलिस चौकी के समीप हुआ।पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव अहिरवारा निवासी पप्पू (40 वर्ष) पुत्र जसरूद्दीन पत्नी व भतीजे के साथ कादरचौक गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह जब वह बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव शेखूपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि भजीता यूसुफ (22 वर्ष) घायल हो गया। पुलिस ने दंपती के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पप्पू खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।करीब दस दिन पहले सड़क हादसे में उनका हाथ टूट गया था। उसकी दवा हकीम के यहां से चल रही थी। वह कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ौली में हर दूसरे दिन हाथ पर पट्टी कराने जाते थे। बृहस्पतिवार को तड़के करीब पांच बजे पप्पू अपने भतीजे यूसुफ और पत्नी आसमां के साथ बुलेट बाइक से गांव मिढ़ौली गए थे।
सिर के बल सड़क पर गिरे दंपती:-हाथ पर पट़्टी कराने के बाद लौट रहे थे।सुबह करीब दस बजे उनकी बाइक शेखूपुर पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी।कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।बाइक सवार दंपती सिर के बल सड़क पर जा गिरे। यूसुफ सड़क किनारे जमीन पर जा गिरा। 

सिर के बल सड़क पर गिरने से दंपती की मौत हो गई।जबकि यूसुफ गंभीर घायल हो गया।पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!