अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

श्री मर्यादा पुरुषोत्तम श्री भगवान राम जी की ऐतिहासिक शोभायात्रा आज

On: September 26, 2025 2:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

श्री मर्यादा पुरुषोत्तम श्री भगवान राम जी की ऐतिहासिक शोभायात्रा आज

नगर में शोभा यात्रा निकलने से पूर्व सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने किया रूट फ्लैग मार्च

पुलिस ने रूट फ्लैग मार्च कर खुरापातियों को दिया कडा संदेश..

सहसवान(बदायूं) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष नगर में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आज शुक्रवार को शाम 5:00 बजे से मध्य रात्रि तक ऐतिहासिक शोभायात्रा नगर के निर्धारित मार्गो से निकाली जाएगी।शोभा यात्रा निकाले जाने से पूर्व खुरापतियों से निपटने के लिए थाना कोतवाली पुलिस द्धारा पुलिस क्षेत्र अधिकारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में शोभा यात्रा के निर्धारित मार्गो पर भारी पुलिस बल के साथ रूट फ्लैग मार्च किया।तथा खुरापातियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी कि अगर उन्होंने शोभा यात्रा में किसी भी प्रकार का विघ्न डालने की कोशिश की तो उनसे निवटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है।इसलिए कोई भी खुरापाती तत्व किसी भी तरीके के असामाजिक कृत्य में शामिल न हो।ज्ञात रहे नगर के प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में एक पखवाड़े के लिए 18 सितंबर से 3 अक्टूबर वर्ष 2025 तक श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें प्रत्येक दिन दोपहर 2:00 बजे से 5: 00 बजे तक रामलीला तथा रात को रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक धार्मिक नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। श्री रामलीला महोत्सव 2 अक्टूबर को रावण वध के उपरांत मध्य रात्रि भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक तथा पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो जाएगा 3 अक्टूबर को एक विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन किया जाएगा।श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा उर्फ बॉबी ने जानकारी देते हुए बताएं कि इस वर्ष कई वर्षों के बाद आज 26 सितंबर को श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की ऐतिहासिक विशाल शोभा यात्रा नगर के निर्धारित मार्गो से निकाली जाएगी। श्री असावां ने बताया एतिहासिक विशाल शोभा यात्रा निकालने से पूर्व नगर के सनातनी समाज के जागरूक समाजसेवी लोगों द्वारा मोहल्लों में अलग-अलग रूप से मोहल्लों के निर्धारित मार्गो से शोभायात्रा निकालने के उपरांत निर्धारित स्थान मोहल्ला जहांगीराबाद चौराहा बदायूं मेरठ राज्यमार्ग पर एकत्रित होगी।जहां सभी झांकियां काली अखाड़े बैंड-बाजे एवं नाना प्रकार की कलाकृतियां एवं नाना प्रकार के कलाकारों को एक विशाल शोभायात्रा के रूप में विशाल शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग मोहल्ला नयागंज मोहल्ला नवादा बाजार विल्सनगंज नसरुल्लागंज पठान टोला चौराहा मोहल्ला चौधरी मोहल्ला चाहसीरी वापस विल्सनगंज चौराहा से मध्य रात्रि उपरांत अपने-अपने मोहल्ले के लिए विसर्जित हो जाएंगी।कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा ने सनातनी समाज लोगों से भारी तादाद में शोभा यात्रा के निर्धारित मार्गो पर पहुंचकर शोभायात्रा में शामिल हो तथा शोभा यात्रा में शामिल झांकियो एवं कलाकारो के ऊपर पुष्प वर्षा करके उनका उत्साह वर्धन कर स्वागत करें।रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!