अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बेलोन माता की जात करके ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर तीन यात्री गंभीर रूप से घायल..

On: October 1, 2025 7:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बेलोन माता की जात करके ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर तीन यात्री गंभीर रूप से घायल..

एक यात्री की हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर, दो घायलों को चिकित्सीय उपचार के बाद चिकित्सक ने घर जाने की भी इजाजत

यात्रियों ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक का पीछा करके मय चालक पकड़ कर पुलिस को सौंपा

एक यात्री ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

सहसवान (बदायूं) बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली से परिजनों को बेलोन माता की जात करके बीती मध्य रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे की इसी बीच थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम सिलहरी में चंदनपुर जाने वाले मार्ग के सामने शिव मंदिर पर हो रही श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम देखने के लिए उपरोक्त ट्रैक्टर ट्राली रोक ली गई और यात्री लघु शंका इत्यादि करने लगे इसी बीच गुन्नौर की ओर से तीव्र गति से आ रहे ट्रक नंबर उत्तर प्रदेश 81एचएफ 3874 के चालक ने लघु शंका कर रहे यात्रियों को जबरदस्त टक्कर मारकर ट्रक चालक भाग निकला तो यात्रियों ने पीछा करके उपरोक्त ट्रक चालक को मय ट्रक पकड़ लिया। इसी बीच ट्रक चालक द्धारा ट्रक से जबरदस्त टक्कर मारकर दिनेश पुत्र महेंद्र गुरुदेव पुत्र कुमरपाल कमलेश पुत्र ऋषिपाल सिंह को गंभीर रूप से घायल कर गया।

मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया जहां कमलेश की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जबकि दिनेश ,गुरुदेव को चिकित्सक द्धारा प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की इजाजत दे दी।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र पाल सिंह पुत्र रिशिपाल सिंह ग्राम तिहरा खेड़ा तहसील कलान थाना परोर जनपद शाहजहांपुर निवासी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरा भाई कमलेश ट्रैक्टर ट्राली में परिजनों तथा ग्रामीणों को बेलोंन माता की जात कराकर घर वापस लौट रहे थे।जहां ग्राम सिलहरी के पास हो रही रामलीला महोत्सव को देखने के लिए खड़े हो गए इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने जो पुलिस के कब्जे में है।जबरदस्त टक्कर मारकर मेरे भाई कमलेश पुत्र रिशिपाल सिंह दिनेश पुत्र महेंद्र गुरुदेव पुत्र कुमार पाल निवासी ग्राम रूढ़ि नगला थाना परोर जनपद शाहजहांपुर घायल हो गए मेरे भाई कमलेश की दोनों टांगे कट गई और उसे गंभीर चोटे आई हैं।पुलिस ने नरेंद्र पाल सिंह की प्रार्थना पत्र पर उपरोक्त ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध संख्या 409 धारा 281 125 बी के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।तथा हिरासत में लिए गए ट्रक चालक को जेल भेज दिया है।मामले की जांच उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह कर रहे हैं।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं

Amroha News-अमरोहा में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, गौ हत्यारों का साथ देने वाले भी पापी, जानें विस्तार से

 भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध नाजिया इलाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की  

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Moradabad News : फायर NOC न मिलने पर चाणक्य कोचिंग अकैडमी सील

कचहरी बनी जंग का मैदान: कलक्ट्रेट में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक का सिर फटा

Leave a Reply