अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सड़क पर अचानक कुत्ता आने से टकराईं तीन बाइकें, पांच पुलिसकर्मी घायल

On: June 15, 2026 8:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सड़क पर अचानक कुत्ता आने से टकराईं तीन बाइकें, पांच पुलिसकर्मी घायल

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।ये सभी कछला में गंगा स्नान ड्यूटी के लिए जा रहे थे।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

यह हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ।बिनावर थाने में तैनात पुलिसकर्मी तीन बाइकों से अटैना गंगा घाट जा रहे थे।अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया।उसे बचाने के प्रयास में आगे चल रही बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पीछे आ रही दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया।तीनों बाइक आपस में टकराकर सड़क पर गिर गईं।

ये सिपाही हुए घायल:-हादसे में सिपाही सावन दांगी, रोशन कुमार,अंकुर,आरती और हिमांशी चौधरी घायल हुए।पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।चिकित्सकों के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को सामान्य चोटें आई हैं। उनकी हालत स्थिर है। घायलों ने बताया कि हेलमेट पहनने से उन्हें गंभीर चोटों से बचाव हो गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply