अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिजली का तार काटते रंगे हाथ पकड़ा चोर, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

On: July 2, 2026 7:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिजली का तार काटते रंगे हाथ पकड़ा चोर, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

बदायूं के कोतवाली क्षेत्र में बिल्सी हाईवे पर भरकुईयां गांव के ईंट भट्ठे के पास आज बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे तार चोरी कर रहे गिरोह का एक सदस्य ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।बताया जा रहा है कि तार चोरी करने के लिए इको कार से 12 से अधिक चोर पहुंचे थे।

विद्युत उपकेंद्र कुरऊ से चंदऊ ग्रामीण फीडर की 11 केवी हाईटेंशन लाइन का काम चल रहा है।चोरों ने करीब 15 बिजली खंभों से तैयार हो रही सेपरेट चंदऊ ग्रामीण फीडर की हाईटेंशन लाइन के तार उतार लिए थे।इसी दौरान हाईवे पर टहल रहे ग्रामीणों व खेतों की रखवाली करने पहुंचे किसानों की नजर पड़ी तो उन्होंने विरोध किया।शोर मचने पर अधिकांश चोर मौके से भाग गए।बिजली के खंभे से उतरते समय एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

आरोपी ने बताए अपने साथियों के नाम:-ग्रामीणों ने उसे कई घंटों तक बंधक बनाए रखा और पुलिस व विद्युत निगम को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर चोर को हिरासत में ले लिया।पकड़े आरोपी ने अपना नाम चिंटू बताया। उसने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जो ककराला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते चोरी का पता न चलता तो चोर बड़ी मात्रा में बिजली तार ले जाते, जिससे गांवों की बिजली व्यवस्था कई दिनों तक प्रभावित रहती। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।अधिशासी अभियंता प्रथम नीरज ने बताया कि पकड़े गए चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले हुई चोरियों की रिपोर्ट अज्ञात में पहले से दर्ज है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply