बदायूँ में यात्रियों को बैंठाने को लेकर लिए रोडवेज बस के चालक-परिचालकों में हुई मारपीट..
मारपीट का बचाव करने आए यात्री को भी नही बख्शा,,यात्री गंभीर रूप से घायल
बदायूं।सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भामाशाह चौक पर मंगलवार दोपहर यात्रियों को रोडवेज बस में बैठाने के लिए चालकों और परिचालकों में मारपीट हुई।मारपीट का बचाव कर रहे एक यात्री को आरोपियों ने पीट दिया।इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

इसी बीच राजकुमार की बस में सवार उसहैत थानाक्षेत्र के गांव बेलामई निवासी यात्री महावीर ने आरोपी चालक परिचालक को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपियों ने उनके पेट में लात मार दी।इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उसके बेहोश होते ही आरोपी चालक परिचालक बस लेकर मौके से भाग निकले। सूचना पर रोडवेज चौकी पुलिस पहुंच गई।पुलिस ने मारपीट में चोटिल हुए चालक राजकुमार, परिचालक व बेहोश हुए यात्री महावीर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।यात्री महावीर की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।राजकुमार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। रोडवेज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। की हालत गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

