अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शिकायत करने तहसील पहुंची महिला को दो अन्य महिलाओं ने पीटा, वीडियो वायरल..

On: June 19, 2025 7:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शिकायत करने तहसील पहुंची महिला को दो अन्य महिलाओं ने पीटा, वीडियो वायरल..

बदायूं। जमीन के अवैध कब्जे की शिकायत करने आई महिला को तहसील परिसर में दो अन्य महिलाओं ने जमीन पर गिराकर पीट दिया। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल उसे बचाया। दोनों महिलाओं को थाने ले जाया गया। वहां पुलिस ने दोनों महिलाओं का शांति भंग में चालान किया है।

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर की रहने वाली विधवा मनोरमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि पति की मौत के बाद बच्चों व उसके नाम जमीन आ गई है। उस पर दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत करने वह एसडीएम कार्यालय में बुधवार को गई थी।जैसे ही कार्यालय से बाहर निकली, तभी गांव की गुड्डी देवी व माला ने जमीन पर गिराकर मारा पीटा।परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसको बचाया। इसके बाद गुड्डी देवी व माला को थाने ले जाया गया।पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग में चालान किया है। महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply