अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहली बरसात ने ही नगर पालिका की पोल खोली

On: July 2, 2026 8:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पहली बरसात ने ही नगर पालिका की पोल खोली

नगर में चारों तरफ जल-भराव, लोगों को आने-जाने में हो रही है काफी दिक्कत

सहसवान (बदायूं) नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा नगर के नाले नालियों को वर्षा ऋतु से पूर्व तली झाड़ सफाई अभियान चलाए जाने के बड़े-बड़े दावों की पोल नगर में झमाझम हुईं बारिश ने पहले दिन ही खोल दी।
नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज,गोपालगंज मोहल्ला शहबाजपुर के अलावा अजहर की आरा मशीन से पठान टोल आने वाला मार्ग, पुलिस चौकी शहबाजपुर से मुख्य बाजार आने वाला मार्ग प्रमोद इंटर कॉलेज के पास,नसरुल्लागंज बाजार विल्सनगंज, के अलावा मोहल्ला कटरा,कछला मार्ग तथा जहांगीराबाद की दलित बस्ती में वर्षा ऋतु का पानी भर जाने से नगर पालिका द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व नाले नालियों साफ करने के बड़े-बड़े किए जा रहे दावे की पोल खोल दी।नगर पालिका के दावों को वर्षा ऋतु के पानी ने पूर्ण रूप से धो दिया।

इसके अलावा नगर के मोहल्ला मुहीउहद्दीनपुर कश्यप बस्ती के अलावा कुरेशियां मोहल्ले में भी पानी में अपना जलवा बरकरार रखा।चारों तरफ पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को निकालने के लिए कई कई घंटे पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा पानी जैसे काम हुआ लोगों का आवागमन प्रारंभ हुआ।
पंजाब नेशनल बैंक से गोपालगंज जाने वाले मार्ग पर कई कई फुट पानी भर जाने से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो रहा है वर्षा का पानी प्रमोद इंटर कॉलेज में भी भर गया जहां बच्चों की पढ़ाई में भी व्यवधान आने की संभावना है। वही प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय का मैदान गंदे पानी एवं बरसात के पानी का डंपिंग सेंटर बन गया।मैदान में कई कई फीट पानी भर जाने से बच्चों को खेलने कूदने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस चौकी से मुख्य बाजार आने वाले मार्ग के मध्य प्रमोद इंटर कॉलेज के पास पुलिया के निकट पानी भर जाने से भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जहां जल भराव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।नगर में वर्षा ऋतु की पहली बरसात ने नगर पालिका के नाले नालियों की सफाई व्यवस्था की चारों तरफ जल भरा होने से पोल खुल गई तो लोग चुटकियां लेते नजर आए। नगर पालिका नाली नालियों की सफाई का बड़े-बड़े बायदे तो कर रही थी।
उसके सभी वादों पर वर्षा ऋतु ने पहले ही पानी फेर दिया।नगर पालिका द्वारा पानी की निकासी की नगर में की गई व्यवस्थाए
वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही धरी की धरी रह गई।इधर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में सैफुल्ला गंज मार्ग गोपालगंज मार्ग पर अस्थाई रूप से पंपिंग सेट के माध्यम से गंदे पानी की निकासी की जा रही है जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं में ऐसे ढेर हुआ ढालू: बदमाश ने चलाईं थीं 14 गोलियां, पुलिस ने दो, एक सीने में लगी दूसरी पैर में

जल शक्ति मिशन को दिए गए ज्ञापन के उपरांत सिंचाई विभाग की टीम ने दंड झील का मौके पर पहुंचकर किया मुआयना

नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लेखाकार मोहम्मद इशहाक के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

Amroha News-पुनरुत्थान पर ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी आयोजित, किसानों को योजनाओं और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अमरोहा में किसानों की आर-पार की हुंकार, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम, ‘वापस लो डॉ. दिग्विजय भाटी का जिला बदर वरना…’

सोरायसिस एवं शुष्क एक्जिमा में होम्योपैथी और योग की समन्वित भूमिका –डॉ. अमोल गुप्ता

Leave a Reply