जनपद बदायूं में नाबालिक एवं बालिग युवतियों के भागने का सिलसिला जारी, रुकने का नहीं ले रहा है नाम,अभिभावक परेशान
बीते 3 दिन में जनपद के दो थाना क्षेत्र से दो नाबालिक दो बालिग युवतियां प्रेमियों के मोह माया जाल में हुई फरार
पीड़ित अभिभावकों ने आरोपियों के विरुद्ध युवतियों को बहला फुसलाकर ले जाने की कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
बदायूं जनपद के थाना क्षेत्र में नाबालिक एवं बालिग युवतियों के प्रेमियों द्धारा दिखाए गए मीठे सब्ज बाग के माया मोहजाल में फंसकर घरों से परिजनों को धोखा देकर भागने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।कई युवतियां तो अपने घरों से घरेलू लाखों रुपए की संपत्ति एवं माता-पिता के सोने चांदी के जेवरात भी अपने साथ समेटकर ले गई और पिता को जीवन भर के लिए दे गई दर्द समाज की चुभन तड़प बेचैनी एवं बेज्जती जिसका दर्द पीड़ित अभिभावक को जीवन भर देता रहेगा।
जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत आने वाले तीन अलग-अलग ग्रामों कि पीड़ित माता-पिता ने दो बालिग एक नाबालिक युवतियों को ग्राम के ही युवाओं द्वारा परिजनों के सहयोग से घर से भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया गया है।बिल्सी थाना क्षेत्र के एक ग्राम में पीड़ित माता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को ग्राम का ही राहुल पुत्र विनय तोमर अपने चचेरे भाई विनय पुत्र नाथू सिंह अमित पुत्र नाथू सिंह अतुल तोमर पुत्र नाथू सिंह के सहयोग से बहला फुसलाकर ले गया इससे पूर्व भी वह उनकी पुत्री को ले जा चुका है।जब परिवार वाले उपरोक्त लोगों के घर पूछताछ करने गए तो आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ गाली गलौज मारपीट अभद्र व्यवहार करते हुए दोबारा घर पर पहुंचने पर जान से मार देने की धमकी दी है।
पीड़ित माता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 331 धारा 137/2,351/2,352, में मामले की आरोपियों के विरुद्ध नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई है वहीं इसी थाना क्षेत्र में पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बालिक पुत्री को ग्राम दुगरिया थाना कुंवरगांव निवासी आकाश पुत्र नन्हे भगा कर ले गया है।पुलिस ने पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 330 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।वहीं इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम निवासी अभिभावक ने थाना पुलिस को दिए गए।प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके साल की लड़की 18 वर्षीय उसके घर मेहमानी में आई थी जहां वह उसके ही परिवार के मोबाइलों से अमन पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम अहरौली बिसौली से अक्सर बात करती थी जो मौका देखकर उसके भाई मुकेश मुन्ना पुत्रगण वीरेंद्र निवासी ग्राम अहरौली बिसौली के सहयोग से उसके साल की पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए।
पीड़ित अभिभावक की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 329 धारा 87 के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।वही जनपद के थाना कादर चौक निवासी एक पीड़ित माता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को ग्राम कहीं मोहित पुत्र सर्वेश अपने प्रेम के माया मोहजाल में फंसाकर दिन में 11:00 बजे घर से भगा कर ले गया।पीड़ित माता के प्रार्थना पत्र संख्या 246 धारा 137/2, 87 के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

