अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे से सामने से आई पुलिस की कारगुजारी..अब मुकदमे में फंसे

On: July 2, 2025 11:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे से सामने से आई पुलिस की कारगुजारी..अब मुकदमे में फंसे

कोर्ट के आदेश पर 25 पुलिस कर्मियों के खिलाफ बिनावर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट, महकमें में हलचल

बदायूं।कोर्ट के आदेश पर 25 पुलिस कर्मियों के खिलाफ बिनावर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट से महकमे में हलचल है।पुलिस की कारगुजारी उसी समय ही खुल गई थी जब कोर्ट ने पुलिस से थाने की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य दस्तावेज तलब कर लिए थे। इस कारण पुलिस दबाव में आई थी। पुलिस ने अधिवक्ता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पुलिस ने अधिवक्ता को एनकाउंटर की धमकी तक दे डाली थी, लेकिन अब पुलिस कर्मी खुद के ही बुने जाल में फंस गए है।

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रहमा निवासी अधिवक्ता मोहम्मद तसलीम गाजी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 28 जुलाई 2024 को क्षेत्र के गांव कुतुबपुर थरा निवासी मुख्त्यार पुत्र निजामउद्दीन, विलाल, अजीत, अशरफ और तरनवीर को पकड़ा था। पुलिस सभी को थाने ले गई। जहां उन्हें 48 घंटे तक हवालात में अवैध तरीके से बंद रखा।

पुलिस ने 30 जुलाई को अपने सोशल मीडिया पर पांचों की गिरफ्तारी दिखाई। 31 जुलाई को एनडीपीएस के तहत तीन मुकदमे दर्ज कर लिए गए। उनसे डोडा की बरामदगी भी दिखाई दी। इसको लेकर अधिवक्ता ने कोर्ट से थाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, पुलिस प्रेस नोट व अन्य दस्तावेज तलब करने की मांग की।

कोर्ट ने पुलिस को दस्तावेज व सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इससे पुलिस ने अधिवक्ता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उनपर कानूनी कार्रवाई व एनकाउंटर की धमकी दी गई। लेकिन कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 29 मई को बिनावर पुलिस को मुकदमे के आदेश दिए थे।पुलिस कोर्ट के आदेश को एक महीने तक दबाए बैठी रही। कोर्ट की अवहेलना की कार्रवाई से बचने के लिए अब 25 पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।

कई साल से एसओजी में डटे है पुलिसकर्मी:-कोर्ट के आदेश पर बिनावर थाने के तत्कालीन एसओ केके शर्मा, तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह, उपनिरीक्षक शेरपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुम्मेर सिंह, उपनिरीक्षक रामनाथ कन्नौजिया, कांस्टेबल योगेश कुमार, सुमित कुमार, विकास कुमार, शैलेंद्र गंगवार,मोहित कुमार, मनोज, चरन सिंह के अलावा एसओजी के तत्कालीन प्रभारी व उझानी कोतवाल नीरज मलिक, उपनिरीक्षक धर्वेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजय सिंह, सचिन झा, विपिन कुमार, सचिन कुमार, मुकेश कुमार, सराफत हुसैन, आजाद कुमार, भूपेंद्र कुमार, कुशकांत, अरविंद कसाना, मनीश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं, एसओजी टीम में कई ऐसे पुलिस कर्मी कई सालों से डटे है। उनकी आए दिन पुलिस अधिकारियों से शिकायतें होती रहती है।कुछ पुलिस कर्मियों की सह पर शहर व जुआ व सट्टे का कारोबार पनप रहा है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply