अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बाइक के नंबर से खुला जंगल कांड: पहले युवती के प्रेमी, फिर पीड़िता तक पहुंची पुलिस

On: September 26, 2026 4:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बाइक के नंबर से खुला जंगल कांड: पहले युवती के प्रेमी, फिर पीड़िता तक पहुंची पुलिस

उघैती।गांव सराय बरौलिया (सिद्ध बरौलिया) मंदिर के पास जंगल में हुए बर्बरता कांड का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के सामने पीड़ित और आरोपियों दोनों को ढूंढने की चुनौती थी,लेकिन इस वीडियो में एक बाइक का नंबर मिला।उस नंबर के सहारे पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने बाइक के नंबर के सहारे उसके मालिक को खोजा।यह बाइक युवती के प्रेमी के भाई के नाम पर निकली।पुलिस ने संभल के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले बाइक मालिक से पूछताछ की तब धुंधली तस्वीर साफ होती गई।पुलिस ने युवती के प्रेमी से पूछताछ की तब परतें खुल गईं।इसके बाद पुलिस पीड़िता तक पहुंची और पीड़िता की काउंसलिंग कर उसके परिजनों को तहरीर देने के लिए मनाया। इससे पहले पुलिस की एक टीम सराय बरौलिया के गांव के तीन आरोपियों की पहचान कर चुकी थी।पीड़िता व उसके दोस्त से आरोपियों की तस्दीक होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

17 सितंबर को प्रेमी-युगल के साथ हुई घटना का वीडियो आठ दिन बाद शुक्रवार को सामने आया था।इसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच की।गहनता से देखने पर उसमें बाइक का नंबर दिखाई दिया।उस बाइक नंबर के आधार पर पुलिस युवती के प्रेमी के भाई तक संभल पहुंची। पुलिस ने वीडियो में दिखा युवक और संभल में मिले युवक का मिलान किया।युवक ने वीडियो में अपने भाई के होने की पृष्टि की और वहां पर युवक को बुलाया गया।जिसके बाद युवक से पूछताछ के आधार पर पुलिस युवती और फिर आरोपियों के पास तक पहुंची।प्रेमी-युगल के साथ जंगल में हुई घटना के बाद पुलिस टीम सीओ बिल्सी के नेतृत्व में जुटी। वीडियो के आधार कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए घटना का राजफाश किया।प्रकरण में सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने अहम भूमिका निभाई।सीओ ने वीडियो में दिखी बाइक के नंबर के आधार पर पहले युवक और पीड़िता तक पहुंचकर उसकी काउंसलिंग कराई।

लोकलाज के कारण सप्ताह भर तक पुलिस से नहीं की शिकायत:-घटना होने के बाद पीड़िता ने लोकलाज के कारण घटना के आठ दिन तक शिकायत पुलिस से नहीं की।वीडियो देखने वाले युवक ने वीडियो दिखाने वाले मोबाइल में उसे डिलीट कराकर पुलिस तक मामला पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो देखी और फिर अन्य कई मोबाइलों में भी वीडियो डिलीट कराई गई थी।

बिहार के जमुई कांड को ध्यान में रख इस कांड में अफसर दिखे गंभीर:-बिहार के जमुई में कांड 19 सितंबर को हुआ था। उघैती थाना क्षेत्र में हुआ जंगल कांड का वीडियो 24 सितंबर को सामने आया, इसलिए बदायूं से लेकर बरेली के अफसर सक्रिय हो गए। पहले एसएसपी ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया, इसके बाद एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी अजय साहनी ने जंगल में हुई घटना का निरीक्षण किया।

1 मिनट 14 सेकंड का है युवती से बर्बरता का वीडियो:-गांव सराय बरौलिया गांव से करीब चार सौ मीटर दूर जंगल में प्रेमीयुगल के साथ हुए कांड में सामने आए वीडियो में आरोपियों की खुली बर्बरता दिख रही है। 1 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो में युवती अर्धनग्न दिख रही है,आरोपी उसकी पजामी छीनकर काफी दूर तक गए।इस दौरान पीड़िता हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती नजर आई। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पजामी लौटाई।वहीं, वीडियो की आरोपियों के विरोधियाें को भनक लगी तो उन्होंने आरोपियों में से एक से यह वीडियो पांच हजार रुपये में खरीद लिया।इसके बाद थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह को दे दिया।इसके बाद थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी,जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

देर रात युवती का हुआ मेडिकल परीक्षण:-शरह बरौलिया गांव में घटना की शिकार हुई युवती का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण पुलिस ने कराया।परीक्षण के बाद मेडिकल की रिपोर्ट रात को आने पर रिपोर्ट में युवती की ओर से लगाए गए सभी आरोपों की पुष्टि हुई है।एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि युवती की मेडिकल परीक्षण में एफआईआर में दर्ज धाराओं की ही पुष्टि हुई है।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply