अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टेट बैंक के एटीएम को दिन-दहाड़े तोड़ने का प्रयास, एटीएम में लगे हुए कैमरे किए क्षतिग्रस्त

On: September 26, 2026 7:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टेट बैंक के एटीएम को दिन-दहाड़े तोड़ने का प्रयास, एटीएम में लगे हुए कैमरे किए क्षतिग्रस्त

बैंक कर्मियों में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची जांच प्रारंभ की

सहसवान (बदायूं)नगर में आज शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए।गनीमत रही कि आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और एटीएम मशीन सुरक्षित बच गई।
बताया जा रहा है कि देर रात से बरसात होने के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था और सड़कें सुनसान पड़ी हुई थी।बताया जाता है की ड्यूटी पर तैनात एटीएम गार्ड ने 8:00 बजे के लगभग एटीएम खोलकर वह चला गया दिन-दहाड़े 9:30 के लगभग इसी सुनसान का फायदा उठाकर एक व्यक्ति एटीएम केबिन में घुसा और मशीन के साथ छेड़छाड़ कर उसे तोड़ने का प्रयास करने लगा।काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब एटीएम नहीं टूटा तो आरोपी मौके से कैमरे क्षतिग्रस्त करके फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया।बैंक प्रबंधन ने आनन-फानन में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।पुलिस एटीएम के आसपास के कैमरे को भी खंगाल रही है।
पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
इस बाबत थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि कैमरे चेक किये गए हैं,जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे रहा है।जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस अज्ञात व्यक्ति को तलाशने में जुटी हुई है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply