अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दंपति से हुई लूट को दबाने पर थाना निरीक्षक व दो दरोगा लाईन हाजिर,  

On: April 29, 2026 7:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दंपति से हुई लूट को दबाने पर थाना निरीक्षक व दो दरोगा लाईन हाजिर,  

बदायूं| फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में दंपति से हुई लूट की वारदात को दबाने व पीड़ित ने वीडियो और पुलिस कर्मियों से बातचीत के ऑडियो सोशल वायरल होने के बाद एसएसपी ने थाना निरीक्षक,चौकी प्रभारी और हल्का प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी थी।एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की।इसके साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है।यहां दुंदपुर के रहने वाले बबली 19 अप्रैल की रात अपनी पत्नी गुलजार के साथ चंदौसी से रिश्तेदारी में दावत में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे।

रास्ते में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के डरेला मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत आसफपुर पुलिस चौकी पर की,लेकिन आरोप है कि पुलिस ने केवल सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए और मुकदमा दर्ज नहीं किया।करीब छह दिन तक कार्रवाई न होने पर पीड़ित लगातार थाने और चौकी के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिससे वह परेशान हो गया।इतना ही नहीं पुलिस ने पीडित बबली पर आरोप लगाना शुरू कर दिए थे। इसके बाद पीड़ित बबली ने अपनी शिकायत का वीडियो,प्रार्थना पत्र और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी राम कुमार से हुई बातचीत के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और एसएसपी अंकिता शर्मा से न्याय की गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह को सौंपी गई।जांच के दौरान फैजगंज बेहत थाना पहुंचकर पड़ताल की गई,जिसमें प्रथम दृष्टया प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा,आसफपुर चौकी प्रभारी राम कुमार और हल्का प्रभारी कविराज की लापरवाही सामने आई।इसके बाद रिपोर्ट एसएसपी अंकिता शर्मा को भेजी गई,जिसके आधार पर तीनों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply