अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नगर से बाइक चोरी की घटना रुकने का नहीं ले रही है नाम

On: September 15, 2025 4:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर से बाइक चोरी की घटना रुकने का नहीं ले रही है नाम

नगर में चीता मोबाइल, डायल 112 सरकारी बैंक कार्यालय पर तैनात पुलिस टीम कर रही है आराम

नगर से अब तक दो दर्जन से ज्यादा बाइक हो चुकी है चोरी किसी घटना का खुलासा नहीं, बाइक स्वामियों में मचा हड़कंप 

सहसवान (बदायूं) नगर में वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक बाइक गैंग चोरों द्धारा दो दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी करके पुलिस को चैलेंज दिया जा चुका है।परंतु थाना कोतवाली पुलिस द्धारा नगर में सुरक्षा के वास्ते कई चीता मोबाइल पिकेट, सादा वर्दी में चहल कदमी करते पुलिसकर्मी सरकारी कार्यालय/बैंक/अस्पताल पर सुरक्षा के वास्ते लगाए गए सुरक्षा कर्मी भी (जिसमें निजी एवं पुलिसकर्मी शामिल है) नगर में धड़ाधड़ हो रही बाइक चोरी घटनाओं को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

चाहे बैंक शाखा हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील परिसर विकास खंड कार्यालय कचहरी परिसर के अलावा मुख्य बाजार अकबराबाद चौराहा से अब तक दो दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी अज्ञात चोरों द्धारा चोरी कर ली गई है।जिसमें कई बाइक स्वामियों ने तो रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई है।जबकि कई बाइक स्वामियों ने थाना कोतवाली सहसवान में मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के बावजूद भी थाना कोतवाली पुलिस बाइक चोर गैंग को पकड़ने में अब तक नाकाम साबित हुई है।पुलिस ने अब तक नगर में कई माह से किसी भी बाइक चोर गैंग को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा है।जबकि बाइक चोर गैंग नगर में दिन प्रतिदिन पुलिस की कड़ी चौकसी के बावजूद बाइक चोरी करने में पुलिस को चुनौती देते घूम रहे हैं और पुलिस उनकी चुनौती को स्वीकार नहीं कर पा रही है।जिसके कारण उनके हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं।

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा केंद्र पर प्राइवेट रूप से कार्य कर रहे थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम दरियापुर निवासी ब्राह्मनेश पुत्र परमानंद सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की वह 21 अगस्त 2025 को प्रतिदिन की तरह अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी 24 ए ई 7539 जच्चा बच्चा केंद्र के बाहर खड़ी करके सरकारी कार्य निष्पादित करने में लग गया वह जब शाम 4:30 बजे घर जाने के लिए बाइक देखने पहुंचा तो उसे मुख्य द्धार पर अपनी बाइक खड़ी नहीं मिला इधर-उधर उसने बाइक को तलाश किया परंतु बाइक नहीं मिली पीड़ित ब्रह्मनेश मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के लिए तत्काल थाना कोतवाली पहुंचा परंतु पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तब पीड़ित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से मिला तो पुलिस ने 21 अगस्त 2025 को अज्ञात चोरों द्धारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा केंद्र के मुख्य द्वार से सामने चोरी कर चोरों द्वारा ली गई बाइक की अपराध संख्या 378 धारा 303/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

जानकार सूत्रों का कहना है।की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तथा जच्चा बच्चा केंद्र में सुरक्षा कर्मी 24 घंटे तैनात हैं वहीं नगर की समस्त बैंक शाखाएं सरकारी कार्यालय के अलावा नगर के संवेदनशील चौराहा पर पुलिस पिकेट 24 घंटे सजग सतर्क रहने के बावजूद बाइक चोर गैंग बाइकों की चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।नगर में ताबड़तोड़ हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से बाइक स्वामियों में हड़प्पा मचा हुआ है वह हमेशा बाए खड़ी करते समय चोरी चले जाने के दर से भयभीत रहते हैं।या फिर जितनी देर वह काम करते हैं। उतनी देर किसी व्यक्ति को बाइक देखने के लिए खड़ा करके कार्य करते हैं जो बाइक स्वामी अपनी बाइक की सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं है।उसकी बाइक को बाइक गैंग चोर आंखों में धूल झोंककर बाइक चोरी करके फरार हो जाते हैं।

जानकार सूत्रों का कहना है वित्तीय वर्ष में अब तक दो दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी की घटनाओं में एक दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी की घटनाएं पुलिस द्वारा दर्ज की गई है।जबकि से बाइक स्वामियों द्वारा बाइक के अभिलेख पूर्ण होने या अन्य किसी निजी कारडो से मामले की रिपोर्ट थाना कोतवाली सहसवान में दर्ज नहीं कराई गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा थाना कोतवाली सहसवान में बाइक चोरी के दर्ज हुए मुकदमों में आज तक पुलिस किसी भी बाइक चोर गैंग को पर्दाफाश कर घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।बाइक चोर गैंग के खुलासा न होने से बाइक चोरो में पुलिस का कोई भाई दिखाई नहीं देता है।अगर पुलिस सख्ती के साथ बाइक चोर गिरोहों को पकड़ने का दृढ़ निश्चय कर ले तो पुलिस के लिए कोई बड़ा काम नहीं है परंतु पुलिस क्यों नहीं कर पा रही है यह सहसवान नगर की जनता के गले से नहीं उतर रही,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply