अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गंगा में बहे हाथरस के युवक का अभी तक नही चल सका पता..परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

On: July 15, 2025 6:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गंगा में बहे हाथरस के युवक का अभी तक नही चल सका पता..परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

फ्लड पीएसी व स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में तीन किलोमीटर तक युवक की तलाश की

कछला क्षेत्र के भागीरथ घाट पर जल भरने आया हाथरस का युवक गंगा स्नान करते समय बह गया।वह कासगंज के छोर पर गंगा स्नान कर रहा था।फ्लड पीएसी व स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की,लेकिन सोमवार शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका।घटना से उसके साथियों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हाथरस जिले के चंदपा थानाक्षेत्र के गांव भगना निवासी अंकित ने बताया कि वह और उसके 25 साथी डाक कांवड़ लेकर कछला के भागीरथ घाट पर रविवार शाम आए थे।रात करीब एक बजे सभी लोग स्नान करने लगे।तभी अभिषेक (18) पुत्र सचिन गंगा में बहने लगा।उसके चीखने पर पहुंचे गोताखोर भी उसकी तलाश नहीं कर सके।

सूचना पर कछला चौकी पुलिस भी पहुंची।पुलिस ने अभिषेक को खोजने के लिए फ्लड पीएसी व गोताखोरों को गंगा में उतारा,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।घटना की जानकारी मिलने पर देर रात ही अभिषेक के पिता भी घाट पर पहुंच गए।इसके बाद पुलिस ने सोमवार को सुबह फिर अभिषेक की तलाश कराई।

फ्लड पीएसी मोटरबोट से तीन किलोमीटर तक गंगा में अभिषेक की तलाश करती रही, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।इस दौरान परिजन भी गंगा घाट पर डटे रहे।अंकित ने बताया कि अभिषेक दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा है।वह इंटर का छात्र है।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- टोटपुर कर्सरी के मजरा सुकर्रा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बना भवन बना जुआरियो शराबियों का अड्डा

Sahaswan news :- घर से सामान लेने गई नाबालिक भतीजी ,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Badaun news :- थार वाहन से ट्रक में टक्कर मारने वाले भाजपा नेता के पुत्र के विरुद्ध सिपाही ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

Sahaswan news :- खेत के चारों और खेत स्वामी ने लगाई थी प्रतिबंधित कटीले तार की बाड,बाड में छोड़ दिया था विद्युत करंट

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply