अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्राथमिक विधालय में 2 वर्ष से खराब पड़ा है हैंडपंप,

On: July 28, 2025 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्राथमिक विधालय में 2 वर्ष से खराब पड़ा है हैंडपंप,

ग्राम पंचायत समिति ने हैंडपंप को रिवोर करने के नाम पर गत वर्ष डकार लिए 42 हजार रुपये,

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर जांच की मांग की,

सहसवान (बदायूं) आपने कार्य के नाम पर रुपए निकाले जाने ज्यादा रुपए निकाले जाने काम न होने के आरोपों से जुड़ी हुई खबरें तो सुनी होगी परंतु हैंडपंप बीते 2 साल से खराब पड़ा रहे और उसे दुरुस्त करने के नाम पर 42000 ग्राम पंचायत समिति द्धारा हड़प लिए जाएं तो अपने आप में यह प्रश्न एक अचरज भरा है ऐसा ही एक कारनामा सहसवान विकासखंड क्षेत्र के ग्राम खितौरा कुंदन में ग्राम पंचायत समिति द्वारा किया गया है।
इसका खुलासा ग्राम पंचायत खितौरा कुंदन के समाज सेबी जागरूक ग्रामीणों द्धारा जिलाधिकारी बदायूं को प्रेषित शिकायती पत्र में किया गया है।

ग्राम खितौरा कुंदन के समाजसेवी जागरूक ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त पत्र भेजकर अवगत कराया की ग्राम के खितौरा कुंदन के मजरा भूढ़िया के प्राथमिक विद्यालय में बीते 2 वर्षों से एकमात्र लगे हुए इंडिया मार्क हैंडपंप खराब पड़ा है विद्युत होने पर तो समर चलाकर बच्चों की प्यास बुझवा दी जाती है परंतु विद्युत ना होने पर इंडिया मार्क हैंडपंप के सहारे बच्चों को प्यासा रहना पड़ता है क्योंकि हैंडपंप बीते दो वर्षों से खराब पड़ा है जिसकी शिकायत विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा भी कई बार की जा चुकी है हम ग्रामीणों के द्वारा भी ग्राम पंचायत समिति को अवगत कराया गया है की विद्यालय का इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। जिसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए।परंतु ग्राम पंचायत समिति ने विद्यालय के 2 वर्ष से खराब पड़े इंडिया मार्क हैंडपंप को दुरुस्त कराने की कोई जिम्मेदारी नहीं उठाई बल्कि जिम्मेदारी का खुलासा जब हुआ जब ई स्वराज पोर्टल पर किसी ने बताया की स्कूल में लगे इंडिया मार्क हैंडपंप को दुरुस्त करने के नाम पर 8 अगस्त वर्ष 2024 को दो बार में 19150 तथा दूसरी बार में 22247 रिवोर के नाम पर ग्राम पंचायत समिति द्धारा फर्जी वाउचर लगाकर डकार लिए गए।
ग्राम के जागरूक एवं समाजसेवी लोगों द्धरा जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में मामले की गंभीरता पूर्वक जांच करने तथा दोषी ग्राम पंचायत समिति के विरुद्ध कार्यवाही की जाने की मांग की है।
शिकायती पत्र में जमुना प्रसाद चंदन राकेश विमलेश सुशील गिरजा फूलन देवी चमन जालिम नरेश मुनेंद्र चौधरी प्रेमपाल धनवंतरी कुसुमा सहित अनेक लोगों के हस्ताक्षर हैं।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply