अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा,निकाह में हो गई देर,अधूरे रह गए दुल्हन के अरमान

On: December 9, 2024 6:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा, निकाह में हो गई देर, अधूरे रह गए दुल्हन के अरमान

दुल्हन का हेलीकॉप्टर विदाई का सपना टूटा, निकाह में हुई देरी..

बदायूं।एक मैरिज लॉन में निकाह के बाद दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होनी थी, लेकिन निकाह पढ़े जाने में देर हो गई। इसके चलते हेलीकॉप्टर बिना दुल्हन को लिए उड़ गया। बाद में लड़का पक्ष ने जिस कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक किया था, उस कंपनी को फोन करके नाराजगी व्यक्त की।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती से तय हुई थी। शादी तय होने के दौरान ही तय हुआ था कि दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा होगी। युवक ने तय अनुसार रविवार को हेलीकॉप्टर अपने गांव में बुलाया। इसके बाद दुल्हा हेलीकॉप्टर से शहर मैरिज लॉन में पहुंच गया। बरात दोपहर में दो बजे पहुंची। इसके बाद निकाह कार्यक्रम में देर हो गई। हेलीकॉप्टर शाम को चार बजे तक बुक किया गया था।ऐसे में चार बजे बाद हेलीकॉप्टर के चालक ने बिना दूल्हे और दुल्हन को लिए ही उड़ान भर दी। चालक का कहना था कि शाम हो गई है और मौसम खराब है। ऐसे में ज्यादा देर हुई तो उड़ान नहीं भर पाऊंगा। इसी के चलते अब जाना होगा। बाद में दूल्हा अपनी दुल्हन को कार से विदा कराकर ले गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply