स्वास्थ्य कर्मियों की लड़ाई थाने में आई, अब पुलिस ने की कार्रवाई..
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दो एएनएम और लैब टेक्नीशियन की बीच मारपीट का है मामला
उझानी। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मारपीट का मामला शुक्रवार रात थाने पहुंच गया। आरोप है कि परिसर में दो एएनएम और लैब टेक्नीशियन में मारपीट हुई। पुलिस ने नर्सिंग स्टॉफ समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिसर में तोड़फोड़ भी की गई।मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान आरोपियों ने लैब टेक्नीशियन सचिन मणि को भी पीटा।आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चिकित्साधिकारी डॉ.आशीष शर्मा ने भी पुलिस से शिकायत की गई है।सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि विभागीय जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

