अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डीएम ने छात्रों से संवाद कर जिज्ञासाओं का किया समाधान

On: September 19, 2026 10:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---

डीएम ने छात्रों से संवाद कर जिज्ञासाओं का किया समाधान

बदायूं।पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी अवनीश राय ने छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं एवं करियर संबंधी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक समाधान किया।संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने को लेकर जिलाधिकारी से सवाल पूछे।
कक्षा 10 के छात्र अमन ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा से संबंधित प्रश्न किया।कक्षा 12 के छात्र मोहित ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।अनुप कुमार ने प्रवक्ता बनने के लिए आवश्यक तैयारी एवं प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न किया, जबकि अरहान ने रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों के प्रश्नों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें विस्तारपूर्वक जवाब दिया तथा संबंधित क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक लाल यादव, प्रधानाचार्य नूतन रानी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply