अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दबंगों के कब्जे से परेशान पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, वीडियो वायरल

On: September 19, 2026 10:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया, संवाददाता आदमपुर

हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव आदमपुर माजरा मासकपुर की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़िता सोमा पत्नी धर्मपाल दबंगों पर उसके मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रही है। महिला ने न्याय नहीं मिलने पर अपने तीन बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है।

पीड़िता के मुताबिक, उसने करीब छह वर्ष पहले जमीन खरीदकर उस पर मकान बनाया था। आरोप है कि मकान बनने के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे मकान से बाहर निकाल दिया और मकान पर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि वह तभी से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

सोमा के अनुसार, उसने डीएम, एसडीएम, तहसील प्रशासन, लेखपाल और अन्य अधिकारियों से कई बार शिकायत की। मुख्यमंत्री स्तर तक भी अपनी फरियाद पहुंचाने का दावा किया है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से वह बेहद परेशान है।

वायरल वीडियो में महिला प्रशासन से जमीन और मकान पर कब्जा वापस दिलाने की गुहार लगाते हुए कह रही है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह अपने तीन बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होगी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply