जनपद बदायूं में स्वा,केन्द्रों पर सर्वाधिक प्रसव कराने वाले चिकित्साधिकारियों व स्टाफ कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,
सर्वाधिक प्रशस्ति पत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान के कर्मचारियों को मिले,
स्वास्थ्य केंद्र पर जश्न का माहौल कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर दी मुबारकबाद,

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के जनपद बदायूं में 25 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो व नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रारंभ की गई प्रसव सेवा में बदायूं जनपद में सर्वाधिक प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान द्वारा कराए जाने पर सामुदायिक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहबाजपुर की चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद पुरी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग बदायूं द्धारा जिलाधिकारी द्धारा जिला मुख्यालय बदायूं में अटल बिहारी सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उत्साहवर्धन हेतु 8 महिला स्टाफ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।जैसे ही जिलाधिकारी द्धारा चिकित्सा अधीक्षक तथा चिकित्साधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया पूरा सभागार तालियो से गूंज उठा।
गौरतलब हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण के तत्वाधान में जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष/ जिला अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के उपरांत उत्साह वर्धन हेतु स्वास्थ्य विभाग की प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र की जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओ मैं सत् प्रतिशत सहभागिता को और अधिक कार्यशील करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मचारियों को उत्साह वर्धन करने हेतु जिला मुख्यालय बदायूं अटल बिहारी सभागार में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को बुलाया गया था।
अटल बिहारी सभागार माय चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण के बैनर तले जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जनपद बदायूं में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान के चिकित्सा अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में सर्वाधिक प्रसव कराने वाले चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी, नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहल्ला शहबाजपुरडॉ अरविंद पुरी को जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात जिला अधिकारी द्वारा एएनएम खितौरा, कंचन सिंह, उघैती सुबोध सुश्री रीना पाल एएनएम उघैती /खंडूवा, स्टाफ नर्स प्रियंका गौतम,सीलम चौधरी नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहबाजपुर,एएनएम सुश्री रीना देवी आशा पूनम वंदना सविता सक्सेना नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहल्ला शहबाजपुर को जिला अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान द्धारा जनपद बदायूं में सर्वाधिक प्रशव कराने में जिला स्वास्थ्य समिति द्धारा जनपद बदायूं अटल बिहारी सभागार में जिला अधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी फूले नहीं समा रहे हैं।स्वास्थ्य केंद्र पर जश्न का माहौल है।कर्मचारी एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मुबारकबाद दी बधाइयां दी जिसकी परिसर में चर्चा होती रही।रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

