अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महिला यात्री से अश्लील हरकतें करने वाले परिचालक को ड्यूटी से हटाया..

On: August 23, 2025 12:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

महिला यात्री से अश्लील हरकतें करने वाले परिचालक को ड्यूटी से हटाया..

बदायूं। हिमाचल प्रदेश के बद्दी से बदायूं आ रही महिला के साथ रोडवेज बस के परिचालक ने अश्लील हरकत की है। महिला की शिकायत के बाद एआरएम ने परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही मामले की जांच पीलीभीत के एआरएम को दी गई है। जांच के बाद परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसका पति चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। 29 मई को वह बदायूं आने के लिए रोडवेज की बस यूपी 78 एटी 1079 में रात में सवार हुई थी।आरोप है कि रास्ते में यात्री कम थे तो परिचालक अपनी सीट से उठकर उनके पास बैठ गया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया तो परिचालक ने उसे रास्ते में उतारने की धमकी दी।30 मई की सुबह को जब बस बदायूं पहुंची तो महिला ने एआरएम राजेश पाठक से परिचालक की शिकायत की।

इस पर तीन सदस्य टीम से मामले की जांच कराई तो परिचालक दोषी पाया गया तो उसे तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया। साथ ही पीलीभीत के एआरएम को इस मामले की जांच कराने को पत्र भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एआरएम राजेश पाठक ने बताया की परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया गया है।जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply