खेत से घास लेकर लौटी किशोरी की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत..
बदायूं में खेत से घास लेकर लौटी किशोरी की मंगलवार दोपहर हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसको सीएचसी ले गए।जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार के लोगों ने उसे भर्ती कराया लेकिन देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी,जिस पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।किशोरी को किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

