दुल्हन ने नशा देकर पति और ससुरालवालों को किया बेहोश, जेवर-नकदी लेकर हुई फरार..
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुल्हन सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बदायूं में शादी के नाम पर धोखा दिए जाने के दो मामले सामने आए हैं।पहले मामले में शादी के बाद दुल्हन ने खाने में पति व ससुरालवालों को नशीला पदार्थ दे दिया।इसके बाद वह जेवर और नकदी लेकर भाग गई। दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर ठगी की गई है।

उन्होंने निभा कुमारी से उनकी शादी का प्रस्ताव रखा।इसके एवज में उन्होंने अपने बैंक खाते में 1.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद मंदिर में रूपेंद्र से शादी करा दी। 29 सितंबर को निभा कुमारी ने खाने में उसे व परिजनों नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे परिजन गहरी नींद में सो गए।सुबह जागे तो घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व 20 हजार की नकदी लेकर निभा कुमारी लापता थी।उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन निभा कुमारी का कोई पता नहीं चला था।कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने निभा कुमारी समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शादी का झांसा देकर युवती दो लाख व जेवर लेकर लापता:-सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव चंदऊ निवासी अनेक पाल शर्मा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया उनकी पहचान बिल्सी क्षेत्र के गांव रुदैना निवासी उमेश व सुनील से हुई थी। उनका कहना था कि वह एक युवती के बारे में जानते हैं। वह लखनऊ के पास की है। युवती मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी मनोज की रिश्तेदार है।
मनोज ने भी उससे रिश्तेदार युवती के साथ शादी कराने का आश्वासन दिया है। वह बताए गए कुशीनगर के बिहार बॉर्डर पर बारात लेकर पहुंचे। जहां उमेश, मनोज, गोविंद, रवि, रश्मि, भगवती मुरली आदि ने धोखाधड़ी करके दो लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर ले लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी छह अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

