अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

घर के बाहर पड़ा मिला खून से लथपथ युवक का शव, जमीन विवाद में चाकू से गोदकर हत्या का आरोप

On: December 18, 2025 6:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घर के बाहर पड़ा मिला खून से लथपथ युवक का शव, जमीन विवाद में चाकू से गोदकर हत्या का आरोप

बदायूं।अलापुर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर दारानगर निवासी मोनू (35 वर्ष) का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के बाहर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। खून से लथपथ शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पिता रामपाल सिंह ने परिवार के ही पांच लोगों पर जमीन के विवाद में चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामपाल सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों से उनका जमीन का विवाद चल रहा है।बुधवार रात करीब 11बजे मोनू के पास किसी ने कॉल किया।इसके बाद वह बाइक लेकर घर से चला गया। काफी समय तक वह नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने कॉल किया। मोनू ने बताया कि वह कुछ देर बाद आ जाएगा।इसके बाद परिवार के लोग सो गए।सुबह करीब पांच बजे उठे।घर के बाहर गए तो देखा कि मोनू की बाइक पड़ी है।और पास में ही मोनू का शव पड़ा हुआ है।यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण:-थाना पुलिस को सूचना दी गई।जिस पर इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।छानबीन करने के बाद अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।सीओ केके तिवारी भी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा।जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!