जनपद में हर्षाल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
राम धुन से सराबोर हुआ कलेक्ट्रेट, डीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने आज गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रध्वज फहराया। वहीं कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है और लाल बहादुर शास्त्री कहते थे कि जिसके जीवन में सत्य, निष्ठा व नैतिकता नहीं है वह जीवन जीने लायक नहीं है। इस अवसर पर राष्ट्रगान भी हुआ।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती तथा विजयदशमी पर्व की जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है।

सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है।उन्होंने कहा कि सत्य के पथ पर चलना जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।हम सबको गांधी जी व शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।शास्त्री जी ने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया।

उन्होंने कहा कि गांधी जी कहते थे कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है जो भी जीवन मैंने जिया है।वही समाज के लिए मेरा संदेश है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन से शिक्षा लेकर उसे अपने जीवन में अंगीकार करें, यही इन महान पुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डायट की डी0एल0एड0 प्रशिक्षु बालिकाओं ने राम धुन रघुपति राघव राजा राम व अन्य देशभक्ति गीत की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित भी किया।

अपर जिलाधिकारी वित्त वैभव शर्मा,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी गांधी के बताए मार्ग पर चलने का जनपद वासियों से आवाहन किया।उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन आज भी प्रासंगिक है।और शास्त्री ईमानदारी, सत्य व निष्ठा की प्रतिमूर्ति थे।इन दोनों महान पुरुषों के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।देश के नवनिर्माण में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करना चाहिए।अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

