चूड़ियां पहनाकर घर लौटे चूड़ी विक्रेता को मोहल्ले के ही दो लोगों ने चूड़ियां पहनाई,
जमकर की मारपीट गाली-गलौज तथा जान से मार देने की दी धमकी
दो आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र निवासी ज्ञान सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह चूड़ी बेचने तथा ग्राम ग्राम जाकर वह महिलाओं को चूड़ी पहनाने का काम करता है गत दिवस पर ग्राम से आकर अपने घर पहुंचा था।जहां रात 9:30 बजे के लगभग ग्राम के ही राहुल पुत्र विजय कुमार धर्मवीर पुत्र गुलाब सिंह ने उसके साथ जमकर मारपीट की तथा उसके ऊपर पहनने के लिए चूड़ी फेंक दी तथा गाली गलौज की शोर सरावा सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गएlपीड़ित के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 182 धारा 115/2,352, 351/2, के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल ज्ञान सिंह को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली भेजा हैl
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

