अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दो सगे भाइयों की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास, अपहरण के बाद दिया था वारदात को अंजाम

On: September 30, 2025 12:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दो सगे भाइयों की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास, अपहरण के बाद दिया था वारदात को अंजाम

बदायूं में अपहरण कर हत्या करने और सबूत नष्ट करने के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पूनम सिंगल ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।दो अन्य आरोपियों को दोषमुक्त किया है।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के रहने वाले इशराकन ने दो अप्रैल 2014 को बिसौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि शाम चार बजे उनके बेटे नजारिक खां उर्फ दीपक और सारिक खां उर्फ गदम्मा को ललुआ नगला गांव के गोलू, लक्ष्मीपुर के शादाब खां और मितरपुर थाना शाहबाद जिला रामपुर के अब्बास खां दावत पर मितरपुर बुलाए थे।

वहीं पर उनकी बेटी रुकैया के लिए लड़का देखने के लिए कहा था। इस पर तीनों लोग शाहबाद से मितरपुर चले गए।वहां से लौटने के बाद ललुआ नगला के गोलू ने बताया कि वहां मुर्गी फार्म में नजारिक अैर सारिक को शादाब और अब्बास बुलाकर कहीं ले गए हैं।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुए थे शव:-उसके बाद से नजारिक और सारिका का कहीं पता नहीं चला है।पुराने मुकदमे को लेकर शादाब से दुश्मनी चल रही है।पुलिस ने आरोपी शादाब की निशानदेही पर सारिक व नजारिक खां के शव बरामद किए थे। पुलिस ने शादाब, उस्मान व आलम के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया।तब से मामला कोर्ट में विचाराधीन था। सोमवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद शादाब को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।उस्मान और आलम को आरोपों से मुक्त कर दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं

Amroha News-अमरोहा में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, गौ हत्यारों का साथ देने वाले भी पापी, जानें विस्तार से

 भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध नाजिया इलाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की  

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Moradabad News : फायर NOC न मिलने पर चाणक्य कोचिंग अकैडमी सील

कचहरी बनी जंग का मैदान: कलक्ट्रेट में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक का सिर फटा

Leave a Reply