बदायूँ।जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने थाना उसावां में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए कहा। इस अवसर पर भूमि व राजस्व संबंधी 05 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने थाने का निरीक्षण भी किया।

जिलाधिकारी ने थाना उसावा में आयोजित समाधान दिवस के उपरांत थाने का निरीक्षण भी किया।उन्होंने वहां विभिन्न रजिस्टरो का अवलोकन किया।माल खाने को निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को जनता से बेहतर व्यवहार करने व संवाद स्थापित करने के लिए भी कहा।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

