अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शौचालय में मिला किशोरी का शव, मृतका की दादी का आरोप- दो युवकों ने गला दबाकर की हत्या..

On: July 9, 2025 7:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शौचालय में मिला किशोरी  शव, मृतका की दादी का आरोप- दो युवकों ने गला दबाकर की हत्या..

फॉरेंसिक टीम की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजा जिला मुख्यालय 

बदायूं।हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौचालय के अंदर किशोरी का शव मिला। उसकी दादी का आरोप है कि दो युवकों ने किशोरी का गला दबाकर हत्या की है। मंगलवार देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

16 वर्षीय किशोरी गांव के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी।मंगलवार रात वह अपनी दादी के साथ चारपाई पर लेटी हुई थी।रात में दादी से शौच की बात कहकर चली गई। जब आधा घंटे तक वह वापस नहीं आई तो दादी देखने गई तो शौचालय का दरवाजा बंद था।उनके मुताबिक उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो दो युवक किशोरी का गला दबा रहे थे।

किशोरी की दादी ने शोर मचाया तो दोनों युवक भाग निकले।इसमें एक युवक को उन्होंने पहचान लिया।उन्होंने बताया कि सुमित नाम का युवक गांव में ही रिश्तेदारी रहकर मोटर साइकिल मैकेनिक काम करता है।वह अपने किसी साथी के साथ आया था। उन्होंने बताया कि जब पास जाकर देखा तो उनकी पोती मृत अवस्था में पड़ी थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
आरोपी युवक का नहीं था घर आना-जाना:-किशोरी की मां ने बताया कि सुमित किसी दूसरे गांव का रहने वाला है, लेकिन गांव में वह काम करता था। पूर्व में उससे कोई दुश्मनी भी नहीं थी।उन्होंने बताया कि किसी वजह से बेटी को मारा, इसका पता नहीं चल रहा। उसका घर आना – जाना भी नहीं था।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- टोटपुर कर्सरी के मजरा सुकर्रा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बना भवन बना जुआरियो शराबियों का अड्डा

Sahaswan news :- घर से सामान लेने गई नाबालिक भतीजी ,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Badaun news :- थार वाहन से ट्रक में टक्कर मारने वाले भाजपा नेता के पुत्र के विरुद्ध सिपाही ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

Sahaswan news :- खेत के चारों और खेत स्वामी ने लगाई थी प्रतिबंधित कटीले तार की बाड,बाड में छोड़ दिया था विद्युत करंट

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply