अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM थलापति विजय का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में मंदिर-स्कूलों के पास शराब बैन

On: May 12, 2026 10:37 AM
Follow Us:
Tamil Nadu New CM
---Advertisement---

तमिलनाडु में नए सीएम बने एक्टर विजय एक्शन में दिखने लगे हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने तमिलनाडु सीएम की कुर्सी संभाल ली है। इसी बीच थलापति विजय ने शराब पर बड़ा फैसला लिया है।

सीएम विजय ने धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस अड्डों के 500 मीटर के दायरे में स्थित सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। अगले दो हफ्तों आदेश के पालन की सख्त हिदायत दी गई है।

दरअसल, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उन्होंने मंच पर ही तीन अहम फैसलों पर हस्ताक्षर कर अपने वादों को पूरा करने की शुरुआत कर दी। पहला आदेश प्रदेश में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का था। दूसरा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स के गठन से जुड़ा था। तीसरे आदेश में नशे की समस्या पर लगाम लगाने के लिए हर जिले में विशेष बल बनाने का निर्देश दिया गया।

हाल ही ली सीएम पद की शपथ
बता दें कि कांग्रेस की 5, CPI की 2, CPI(M) की 2, VCK की 2 और IUML की 2 सीटों के सपोर्ट से गठबंधन करके विजय की पार्टी टीवीके 120 सीटों तक पहुंची है। इस सपोर्ट के साथ विजय ने सीएम पद की शपथ ली। वहीं वोट शेयर की बात करें तो TVK को 1.72 करोड़ वोट मिले, जो 34.92% है। ये DMK के 1.19 करोड़ वोट से कहीं ज्यादा था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply