जिला जेल में कैदी की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में मौत
बदायूं।जिला कारागार में करीब दो माह से बंद 55 वर्षीय बंदी इकरार अहमद की शनिवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार तड़के मौत हो गई।बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी मृतक के दामाद मो.आरिफ ने बताया कि बिनावर के गांव बिलहत निवासी उनके ससुर इकरार अहमद काफी समय से बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में रह रहे थे। करीब दो माह पहले बिनावर थाना क्षेत्र में इकरार अहमद और उसके बेटे इस्लाम व इस्पाक के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी।पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेज दिया था।परिजन लगातार इकरार अहमद की जमानत कराने का प्रयास कर रहे थे।


