अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तस्करों, अवैध हथियार बनाने-बेचने वालों पर करें कार्रवाई :- एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह

On: September 25, 2025 10:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---

तस्करों, अवैध हथियार बनाने-बेचने वालों पर करें कार्रवाई :- एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह

थाना प्रभारियों को लुटेरों, चोरों व गंभीर अपराध के पेशेवर अपराधियों पर सतत निगरानी और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए
बदायूं।एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।तस्करों, अवैध हथियार बनाने, बेचने वालों, टॉप-10 अपराधियों और इनामियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए कहा।इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिए।थाना प्रभारियों को लुटेरों, चोरों व गंभीर अपराध के पेशेवर अपराधियों पर सतत निगरानी और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कहा कि थानों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला एवं बाल संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेकर अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए।आगामी पर्वों को देखते हुए बाजारों, बस-रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतत फुट पेट्रोलिंग और ड्रोन निगरानी की जाए।

इसके अलावा ऑपरेशन त्रिनेत्र 2.0 के अंतर्गत चौराहों और प्रमुख स्थलों पर लगे कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में जेल अधीक्षक,जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी और सभी थाना, शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!