राजकीय मेडिकल कॉलेज में नेत्र के भैंगापन का सफल ऑपरेशन,
महिला मरीज को मिला नया दृष्टिकोण
बदायूँ। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के नेत्र रोग विभाग में नेत्र भैंगापन (Squint) का एक सफल ऑपरेशन किया गया है। यह ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डाॅ. अमृता बाजपेयी द्धारा किया गया।विशेष बात यह रही कि महिला मरीज रुद्रपुर से यहां इलाज के लिए आई थीं, जिन्हें पूर्व में कई अस्पतालों से निराशा हाथ लगी थी।
डाॅ. अमृता बाजपेयी ने बताया कि कॉलेज का नेत्र रोग विभाग लगातार उन्नत तकनीकों के माध्यम से नेत्र संबंधी जटिल रोगों का उपचार कर रहा है।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

