उपखंड अधिकारी ने बाजार विल्सन गंज में चलाया विद्युत चेकिंग अभियान
अभियान में पचास हजार रुपये से ज्यादा बकाया के उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन
अभियान से कटिया चोर एवं बकाया दारो में मचा हड़कंप
सहसवान (बदायूं) पावर कॉरपोरेशन बरेली के मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में तीन दिवसीय विशेष बिजली चेकिंग एवं बकाया वसूली अभियान चलाया गया।
सहसवान नगर के बाजार विल्सन गंज में विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया अभियान में लोड चेकिंग, जांच उपरांत घटाया और बढ़ाया गया तथा बकायदार उपभोक्ताओं से बकाए की रकम भी वसूली गई।

उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया यह संघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा श्री गुप्ता ने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया की वह अपना लोड बढावा लें और मीटर से ही विद्युत का उपयोग करें एवं समय से ही अपना विद्युत बिल जमा करायें ।चेकिंग अभियान टीम में मुबारक अली, फैजान, सिद्दीकी, आजिम हुसैन उर्फ पप्पन, सुनील यादव, आदि मौजूद रहे।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता द्धारा नगर में विद्युत चोरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान से विद्युत कटिया चोरों तथा बड़े बकाया दारो में हड़कंप बचा हुआ है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

