अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में आधी रात चला एसएसपी का चाबुक: 31 दरोगाओं के तबादले, महकमे में हड़कंप

On: September 18, 2026 5:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में आधी रात चला एसएसपी का चाबुक: 31 दरोगाओं के तबादले, महकमे में हड़कंप

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी अंकिता शर्मा ने आधी रात बड़ा फेरबदल कर दिया।एक साथ 31 इंस्पेक्टर और दरोगाओं को इधर से उधर कर दिया गया।लिस्ट जारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।एसएसपी ने आदेश दिया है कि सभी तत्काल नई तैनाती पर हाजिर हों।

निरीक्षक राजवीर सिंह को उघैती से दातागंज में निरीक्षक अपराध बनाया गया है।उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को बरसई सीकरी चौकी जरीफनगर,गौरव कुमार को कर्रा चौकी इस्लामनगर,राजू राणा को ककराला चौकी अलापुर,अनन्ता अमोसिया को थाना कादरचौक,आकाश कुमार को जवाहरपुरी चौकी सिविल लाइन,प्रदीप कुमार को रोड़वेज चौकी सिविल लाइन,योगराज सिंह को नाधा चौकी जरीफनगर,राकेश कुमार वर्मा को नवादा चौकी सिविल लाइन, भूपेन्द्र सिंह को शेखूपुर चौकी सिविल लाइन,अशोक कुमार वर्मा को नरैनी चौकी उघैती,संजीव कुमार शर्मा को पुलिस लाइन,गौतम पाण्डेय को नूरपुर पिनौनी चौकी इस्लामनगर,गौरव तेवतिया को थाना बिनावर,अवधेश पाराशर को आरटीओ सुरक्षा,विक्रांत कुमार को थाना उझानी, संजय कुमार सिरोही और किशनवीर सिंह को थाना सहसवान भेजा गया है।

इसी तरह मनोज कुमार और अरविन्द कुमार को थाना फैजगंज बेहटा, अखिलेश कुमार को न्यायालय सुरक्षा, योगेश कुमार को थाना कोतवाली,युगरतन सिंह और कमरूद्दीन खान को थाना मुजरिया, बलवीर सिंह को थाना कादरचौक,अनेक कुमार को थाना उझानी, सौदान सिंह को थाना उघैती, लक्ष्मण सिंह और लीला सिंह गौला को थाना सिविल लाइन, सत्यवीर सिंह को थाना दातागंज और महिला उपनिरीक्षक ऋतु रानी को थाना बिनावर में तैनाती दी गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply